डोंगरगढ़ छत्तीसगगढ़ के राजनादगांव जिला में स्थित हैं यह राजनादगांव से लगभग 35 किलोमीटर रायपुर से 110 किलोमीटर तथा दुर्ग से 67 किलोमीटर दूर में स्थित हैं। यहां सबसे प्रसिद्ध दर्शन स्थल बम्लेश्वरी माता का मंदिर है। इसे देखने के लिये शैलनियां बहुत दूर-दूर से आते है। साल के दोनों नवरात्रो में यहाँ भक्तों की बहुत भीड़ रहती है ।
माँ बम्लेश्वरी देवी का मंदिर 1600 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यहाँ हजारो सीढ़ियों को चढ़कर जाना पड़ता है। यह मंदिर हरी-भरी वादियों में पहाड़ पर स्थित है। यहाँ जाने के लिये हम रोपवे (उड़नखटोला) से जा सकते है। डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के दो मन्दिर स्थित हैं। एक मंदिर पहाड़ी के नीचे है और पहाड़ी के ऊपर। पहाड़ी के ऊपर के मंदिर को बड़ी बमलई का मंदिर और पहाड़ी के नीचे के मंदिर को छोटी बमलई का मंदिर कहा जाता है।
बम्लेश्वरी मंदिर के अलावा यहाँ बजरंग बली मंदिर, नाग वासुकी मंदिर, शीतला और दादी माँ जैसे और भी मंदिर स्थित है। इस मंदिर का पट सुबह 4 बजे खुल जाता है और दोपहर में 1 से 2 के बीच माता के द्वार का पार बंद किया जाता है। फिर 2 के बाद 10 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता है। नवरात्री में ये मन्दिर 24 घंटे खुला रहता है। यहाँ छोटे-बड़े तालाब है जहाँ बोटिंग करने के लिये भी दिया जाता है। इसके लिए टिकट भी रखा गया है।
दोस्तों आपको ये ब्लॉग पोस्ट कैसा लगा, हमें कमेंट जरूर करे , जिस जगह का नई पोस्ट चाहते हो कमेंट सेक्शन में कमेंट करे। ...
0 टिप्पणियाँ